Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार :  श्री देवी मंडप के चौथे वार्षिकोत्‍सव पर भंडारा का आयोजन

शहर के थाना चौक में तेली मुहल्‍ला स्थित देवी मंडप सह नौ देवी पिंडी मंदिर के चौथे वार्षिकोत्‍सव पर भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने किया.
Advertisement
Advertisement

Latehar :   शहर के थाना चौक में तेली मुहल्‍ला स्थित देवी मंडप सह नौ देवी पिंडी मंदिर के चौथे वार्षिकोत्‍सव पर भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने किया. 


धार्मिक आयोजनों से सकारात्‍मक उर्जा का होता है संचार : पूर्व मंत्री 


इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा क‍ि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाइचारा का संदेश जाता है. उन्‍होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है. उन्‍होंने इस आयोजन के लिए मंदिर समिति को शुभकामनाएं दी.

 


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन, राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव व प्रभात कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. 


पूजन कार्य व हवन किया गया

इससे पहले पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्‍य में पूजन कार्य व हवन किया गया. वहीं मुख्‍य यजमान के रूप में रवि कुमार सप्‍तनीक मौजूद रहे. मौके पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने भी मंदिर के वार्षिकोत्‍सव पर अपनी शुभकामनायें दी.

 

मौके पर कई लोग रहे मौजूद


इस अवसर पर गोविंद प्रसाद, दशरथ प्रसाद, बिेंदेश्‍वर प्रसाद, धनेश्‍वन प्रसाद, श्‍याम लाल, भोला प्रसाद, संजीव कुमार, प्रदीप प्रसाद, रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, सतीष प्रसाद, आशीष प्रसाद, विष्‍णु प्रसाद, अंकित पांडेय, मनोज प्रसाद, विशाल कुमार, रंजीत कुमार, अमीत दास, अजय तिवारी, पंकज यादव व सोनू सिंह आदि मौजूद रहे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही