Search

Latehar : ओझा गुणी के शक में की गई थी बिगन उरांव की हत्या, 1 गिरफ्तार

Latehar : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर ग्राम में 16 जून को बुजुर्ग बिगन उरांव (65) की कुल्हाड़ी से वार हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. बिगन उरांव की हत्या ओझा-गुणी के आरोप में चामू उरांव (48) पिता चैता उरांव ने की थी. पुलिस ने चामू उरांव को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी अमित कुमार ने इसकी जानकारी दी.
 
आरोपी ने इस कांड में अपना अपराध स्वी कार कर लिया है. अपने स्वीरकारोक्ति बयान में बताया है कि उसके घर के कई लोगों की असामयिक मौत हो गई थी. दो से तीन साल के अंतराल में उसके भाई, चाचा, भतीजा, व चचेरा भाई की मौत हो गई थी. उसे शक है कि बिगन उरांव ने ही ओझा गुणी कर उन्हें  मारा है. इस कारण उसने उसकी हत्या कर दी.

उसने बताया कि बिगन उरांव अपने घर के पास बैठा था, तभी वह उसके पास गया और कुल्हाकड़ी से उसके गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त‍ कुल्हाड़ी भी बरामद किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर मंडल कारा, लातेहार भेज दिया गया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही