Search

 
 
 

लातेहार : भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने किया कमेटी विस्तार

भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने प्रदेश अध्‍यक्ष आदित्‍य साहू की सहमति से लातेहार जिला कमिटि का विस्‍तार किया है.
 

 

Latehar  : भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने प्रदेश अध्‍यक्ष आदित्‍य साहू की सहमति से लातेहार जिला कमिटि का विस्‍तार किया है. यादव ने जिला उपाध्‍यक्ष राकेश दुबे, उषा देवी, इश्‍वरी सिंह, रेणु देवी व अनिल सिंह और जिला महामंत्री अमलेश सिंह व छोटू राजा को बनाया है. 

 

जबकि जिला मंत्री आशा देवी लकड़ा, ध्रुव कुमार पांडेय, शीला देवी, मुकेश पांडेय व दिलीप कुमार (पवन) को बनाया गया है. जिला कोषाध्‍यक्ष विष्‍णुदेव प्रसाद गुप्‍ता, कार्यालय मंत्री मनोज प्रसाद व सह कार्यालय मंत्री प्रकाश कुमार को बनाया गया है.

 

वहीं पदधारियों ने भी कहा कि उन्‍हें जिस विश्‍वास व भरोसे के साथ दायित्‍व दिया गया है उसका वे पूरी निष्‍ठा से निवर्हन करेगें. साथ ही चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक प्रकाश राम,  भाजपा प्रदेश परिषद सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह, पूर्व जिला अध्‍यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव व पंकज सिंह, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह आदि ने भी उन्‍हें बधाई दी है. जिला अध्‍यक्ष ने पूरी निष्‍ठा व समपर्ण की भाव से संगठन का कार्य करने की अपील नव पदधारियों से की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही