Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: भाजपा महिला अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं- कामेश्वर यादव

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर  मंगलवार को भाजपा व कांग्रेस ने अलग-अलग प्रेसवार्ता की. भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम बताया. वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार का एक प्रोपेगेंडा करार दिया.
Advertisement
Advertisement

Latehar: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर  मंगलवार को भाजपा व कांग्रेस ने अलग-अलग प्रेसवार्ता की. भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम बताया. वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार का एक प्रोपेगेंडा करार दिया. 

 

स्थाानीय परिसदन भवन में कांग्रेस पार्टी की आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि यदि भाजपा सरकार वास्तव में महिलाओं के हित को लेकर गंभीर है तो 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को तत्काल प्रभाव से लागू करें.  

 


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन की सभी पार्टियां सरकार का समर्थन करने को तैयार हैं. यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया गया.


उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जनता के बीच तरह-तरह के प्रोपेगेंडा फैलाए जा रहे हैं. कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि यह कानून 2023 में पारित हुआ था, इसे उसी समय लागू किया जाना चाहिए था. लेकिन भाजपा जब विधानसभा या लोकसभा का चुनाव आता है तो इसे उठाती है. 


मौके पर सेवा दल अध्यक्ष अरविंद बिहारी यादव, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, सरयू प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी, लातेहार प्रखंड महासचिव दानीस आलम, लातेहार मंडल अध्यक्ष सहजाद अंसारी, नवागढ़ पंचायत अध्यक्ष अफरोज आलम, कार्यालय महासचिव फूलचंद यादव, सरयू मंडल अध्यक्ष सुनील प्रसाद, मंजू देवी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही