Search

Latehar :  प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, डीसी को ज्ञापन सौंपा

राकेश दुबे ने कहा कि पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों से राज्य के लाखों युवाओं के भविष्‍य के साथ खिलवाड़ किया गया है. लाखों छात्रों का भविष्‍य अंधकार मे चला गया है. प्रदेश के युवा निराशा में हैं. उन्होंने सभी भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की.
 
Latehar :  भाजपा ने शनिवार को समाहणालय के समक्ष पिछले सात वर्षों के दौरान जेपीएससी, जेएसएसी, सीजीएल व उत्‍पाद सिपाही समेत विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित तौर में धांधली, पेपर लीक व अन्‍य घोटालों के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे ने किया.

राकेश दुबे ने कहा कि पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों से राज्य के लाखों युवाओं के भविष्‍य के साथ खिलवाड़ किया गया है. लाखों छात्रों का भविष्‍य अंधकार मे चला गया है. प्रदेश के युवा निराशा में हैं. उन्होंने सभी भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की.

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव व जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी ने भी झारखंड में लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर चिंता जाहिर की और कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के छात्र व युवाओं को सिर्फ छलने का काम किया गया है.

नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रेनू देवी, जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय व मंत्री ध्रुव पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, लातेहार प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के बाद राज्‍यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्‍त को सौंपा गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही