Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है. युवक की पहचान 21 वर्षीय प्रीतम तिग्गा के रूप में हुई है, जो सोमवार शाम से लापता था. शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. वहीं परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है.
Advertisement
Advertisement

Latehar : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है. युवक की पहचान 21 वर्षीय प्रीतम तिग्गा के रूप में हुई है, जो सोमवार शाम से लापता था. शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. वहीं परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

ग्रामीणों ने कुएं में देखा शव

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीणों ने कुएं में शव को उपलता देखा और इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. मामले की जानकारी मिलने पर  थाना प्रभारी मनोज कुमार  दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

 

हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. युवक ने आत्महत्या की है या हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है. हालंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही