Search

 
 
 

लातेहार : मेन रोड से ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव का शव बरामद

लातेहार जिला मुख्यालय के मेन रोड में शांति वस्त्रालय के सामने एक होटल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. गुरुवार सुबह लोगों ने वहां एक शव पड़ा हुआ देखा. इसके बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी.
 

Latehar : लातेहार जिला मुख्यालय स्थित मेन रोड में शांति वस्त्रालय के सामने एक होटल के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. गुरुवार सुबह लोगों ने वहां एक शव पड़ा हुआ देखा. इसके बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी.

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंन्हा के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल के शव गृह भेज दिया. चेहरे पर चोट लगने के निशान हैं. 

 

शव की शिनाख्त जिले के गारू प्रखंड के कबरी ग्राम के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव बुधवार से ही लातेहार की सड़कों पर शराब के नशे में घूम रहे थे और शायद गिर जाने के कारण आयी चोटे से उनकी मौत हो गयी है.

 

शव की पहचान हो जाने के बाद पुलिस आगे की  पड़ताल कर रही है. राजेंद्र उरांव के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. शव के पास एक बैग और चप्पल आदि बरामद किये गये हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही