Search

 
 
 

लातेहार: यौन शोषण के आरोप में CCL कर्मी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरा ग्राम निवासी तेज नारायण गंझू का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया.
 

Latehar: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरा ग्राम निवासी तेज नारायण गंझू का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया. 


लंबे समय तक संबंध बनाए रखने के बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी युवक मुकर गया. इसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने बालूमाथ थाना में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है. 


बताया जा रहा है कि आरोपी युवक डकरा में सीसीएल कर्मी के रूप में कार्यरत था. गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही