Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः सड़क दुर्घटना में चतरा का युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

चतरा-बालूमाथ एनएच 22 पर मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के गोनिया ग्राम के पास की है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख उसे बेहतर इलाज के रांची के रिम्सड रेफर कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिले में चतरा-बालूमाथ एनएच 22 पर मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के गोनिया ग्राम के पास की है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख उसे बेहतर इलाज के रांची के रिम्स रेफर कर दिया. युवक की पहचान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के सेरेनदाग ग्राम निवासी विशेश्वउर गंझू के पुत्र राकेश गंझू (25) के रूप मे की गयी.


जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने युवक को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा और इसकी जानकारी बारियातू थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थाानीय लोगों की मदद से उसे बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. यहां चिकित्साो प्रभारी सुरेंद्र कमार ने उसका इलाज किया और बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया. बताया गया कि किसी वाहन ने युवक को धक्काो मार दिया और फरार हो गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही