Search

 
 
 

लातेहार : संकुल स्तरीय वंदना सह गीत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

सरस्वती विद्या मंदिर के कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में शनिवार को एकदिवसीय संकुल स्तरीय वंदना सह गीत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया.
 

Latehar  : सरस्वती विद्या मंदिर के कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में शनिवार को एकदिवसीय संकुल स्तरीय वंदना सह गीत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया.

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप, लातेहार के सचिव आशीष टैगोर उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि संगीत से बच्चों का सर्वांगीण विकास में सहायता प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि प्रातः वंदना से एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो सारे दिन हमारे साथ रहता है.

 

विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने एकदिवसीय संकुल स्तरीय वंदना सह गीत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि किसी भी कार्य के लिए अभ्यास अति महत्वपूर्ण कार्य है अभ्यास से ही बच्चों में निपुणता का विकास होता है.

 

इस एक दिवसीय वंदना संगीत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में संकुल के सभी विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. वहीं सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि निपुणता के लिए निरंतर अभ्यास की जरूरत पड़ती है.

 

इस अवसर पर पलामू विभाग के संगीत प्रमुख दीपक कुमार दास, आचार्या उपासना कुमारी, शिशु विद्या मंदिर बालूमाथ के प्रधानाचार्य अवनीकांत पाठक, आचार्या दिव्या सिंह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारियातू की आचार्या वीणा देवी, सरस्वती विद्या मंदिर स्टेशन से आचार्या खुशबू राठौर  समेत सभी विद्यालयों से संगीत विभाग टोली की छात्राएं उपस्थित थी.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही