Search

 
 
 

लातेहारः आयुक्त ने मनिका अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

आयुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पाधदन जल्द करें. इससे क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने सर्टिफिकेट केस व भूमि सीमांकन की स्थिति की जानकारी ली और राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया.
 

Latehar : पलामू की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय मंगलवार को लातेहार जिले के मनिका अंचल कार्यालय पहुंची. उन्होंने डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर  प्रशासनिक कार्यों, राजस्व संग्रहण एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा की. कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पाधदन जल्द करें. इससे क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा.

 


 आयुक्त ने सर्टिफिकेट केस व भूमि सीमांकन की स्थिति की जानकारी ली और राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. ई-रेवेन्यू कोर्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया. कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में देरी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कार्यालय के आगत-निर्गत पंजी, सेवा पुस्तिका, रोकड़ बही, रक्षित संचिका सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की. मौके पर लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता रामा रविदास, बीडीओ संदीप कुमार, सीओ अमन कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही