Search

 
 
 

लातेहारः हर पंचायत व हर बूथ तक पहुंचें कांग्रेस कार्यकर्ता- रामचंद्र सिंह

विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर पंचायत व हर बू‍थ तक पहुंच कर संवाद करना होगा. तभी संगठन सशक्तन हो कर उभरेगा. कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाना आवश्यरक है.
 
कार्यक्रम में उपस्थित मनिका विधायक रामचंद्र सिंह व अन्य.

Latehar : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर पंचायत व हर बू‍थ तक पहुंच कर संवाद करना होगा. तभी संगठन सशक्तन हो कर उभरेगा. कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाना आवश्यरक है. विधायक शनिवार को लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड मे आयोजित बीएलए बूथ लेवल एजेंटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.


कार्यक्रम में हेरहंज, बालूमाथ व बरियातू प्रखंड के बीएलए बूथ लेवल एजेंटों ने भाग लिया. अध्यक्षता हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने की. जिला कांग्रेस अध्यअक्ष कामेश्वखर यादव ने कहा कि चुनाव में बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका अहम होती है. चुनाव में हार व जीत काफी हद तक इन्हीं पर निर्भर करता है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोतिउर्रहमान, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर यादव सहित अन्य मौजूद थे.

 


प्रशिक्षक रवींद्र राम व विश्वनाथ पासवान ने बीएलए कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी. कहा कि एसआईआर मे किसी योग्यब मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए, इसका हमें ख्या ल रखना होगा. उन्होंटने छूटे हुए वोटरों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के माध्यम से पुनः जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्रन किया. कार्यक्रम का संचालन बरियातू प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार व बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष मो आमिर हयात ने संयुक्त रूप से किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही