Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः माध्यमिक परीक्षा में खराब रिजल्ट वाले 64 स्कूलों को शोकॉज

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने रिजल्ट की समीक्षा के बाद 64 स्कूलों को शोकॉज नोटिस जारी किया है. शत-प्रतिशत परिणाम न देने वाले 52 विद्यालयों को नोटिस भेजकर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. इन विद्यालयों का रिजल्ट 87% से 99% के बीच रहा है.
Advertisement
Advertisement
जैक कार्यालय (फाइल फोटो).

12 स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का वेतन रुका


Ramgarh : रामगढ़ जिला प्रशासन ने जैक बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा-2026 में खराब रिजल्ट वाले जिले के सरकारी व उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने रिजल्ट की समीक्षा के बाद 64 स्कूलों को शोकॉज नोटिस जारी किया है. शत-प्रतिशत परिणाम न देने वाले 52 विद्यालयों को नोटिस भेजकर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. इन विद्यालयों का रिजल्ट 87% से 99% के बीच रहा है.

 

 

वहीं, 12 ऐसे विद्यालयों की पहचान की गई है जिनका रिजल्ट अत्यंत निराशाजनक है. इन स्कूलों में उत्तीर्णता का स्तर 68% तक गिर गया है. इन 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व टीजीटी शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. संतोषजनक जवाब मिलने तक इनका वेतन भुगतान बंद रहेगा. 


 
सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 5 विद्यालय


...उत्क्रमित उच्च विद्यालय लपंगा : 68%  
...उत्क्रमित उच्च विद्यालय छत्तरमांडू : 71%  
...उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाड़ीडीह : 73%  
...उत्क्रमित उच्च विद्यालय बीचा : 75%  
...उत्क्रमित उच्च विद्यालय कंजगी : 78%  

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इन विद्यालयों का पिछड़ना शैक्षणिक गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है. सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध कराएं. इन विद्यालयों की रिपोर्ट डीसी को भी भेजी गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही