Search

 
 
 

लातेहारः कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, काटा केक

जिला कार्यकारी अध्यक्ष गूंजर उरांव ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं. उन्होंने संविधान की रक्षा करने का संकल्प  लिया है.
 

Latehar : लातेहार के कांग्रेसियों ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया. पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में क केक काटा गया और उनके उत्तम स्वास्थ और दीर्घायु होने की कामना की गई. जिला कार्यकारी अध्यक्ष गूंजर उरांव ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं. देश की आजादी के दौरान और आजादी के बाद कांग्रेस के योगदानों को हमेशा याद रखा जायेगा. राहुल गांधी कांग्रेस की उस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं. राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प  लिया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार संविधान बदलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी. मौके पर  युवा कांग्रेस के  प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव,  युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, महिला जिला अध्यक्ष अनिता देवी,  सरयू प्रतिनिधि सुनील प्रसाद,  सरयू प्रखंड अध्यक्ष अख्तर, नगर महिला अध्यक्ष संजीदा खान, मनोज पासवान, सोनू यादव, सकलदीप उरांव, कुलदीप यादव, राजीव बग्गा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही