Search

 
 
 

लातेहार : महुआ चुनने के दौरान हुए विवाद में दंपति घायल, सदर अस्पताल रेफर

जिले के बालूमाथ पुलिस अनुमंडल के बारियातू थाना क्षेत्र में महुआ चुनने के दौरान विवाद हो गया. जिसके बाद मारपीट हो गय और एक दंपति बुरी तरह घायल हो गया
 

Latehar : जिले के बालूमाथ पुलिस अनुमंडल के बारियातू थाना क्षेत्र में महुआ चुनने के दौरान विवाद हो गया. जिसके बाद मारपीट हो गय और एक दंपति बुरी तरह घायल हो गया. उन्हें बालूमाथ स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है. घटना थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत के डुमरा गांव की है.

 

बताया जाता है कि  गांव के बोलवा उरांव (55) अपने पत्नी पार्वती देवी (50) के साथ महुआ चुन रहे थे. उनके साथ परिवार के अन्‍य सदस्‍य नरेश उरांव, अमलेश उरांव, प्रकाश उरांव और राजपति कुमारी भी थे. उरांव के परिवार वालों ने बताया कि इसी दौरान गांव के अनिल उरांव, राजेश उरांव, सिपेंद्र उरांव, पवन उरांव, कालेश्वर गंझू, विकाश गंझू, अनुज गंझू, निरंजन गंझू एवं जीतन लोहार वहां पहुंचे.

 

पहले तो महुआ चुनने को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई. बाद यह हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि इन लोगों ने बोलवा उरांव व उनके परिवार वालों पर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. घटना के बाद सभी घायल हो गये. उन्‍हें घायल अवस्‍था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया. गंभीर रूप से घायल बोलवा उरांव और पार्वती देवी को सदर अस्पताल  रेफर कर दिया गया है. पहले पक्ष के द्वारा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही