Search

 
 
 

लातेहार : दंपती से दिनदहाड़े लूट, फायरिंग में महिला को दो गोलियां लगी

सोमवार को हथियारबंद अपराधियों ने बाइक से जा रहे एक दंपती पर अंधांधुंध फायरिंग की है. इस फायरिंग में महिला को दो गोलियां लगी है. जबकि एक गोली उसके पति के सिर को छू कर निकल गई.  घटना लातेहार व पलामू जिला के सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ थाना क्षेत्र में घटी है. दिनदहाड़े इस प्रकार की लूटपाट और फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया.
 
  • तीन लाख रुपये व एक लैपटॉप लूट फरार हुए लूटेरे 

Latehar : सोमवार को हथियारबंद अपराधियों ने बाइक से जा रहे एक दंपती पर अंधांधुंध फायरिंग की है. इस फायरिंग में महिला को दो गोलियां लगी है. जबकि एक गोली उसके पति के सिर को छू कर निकल गई.  घटना लातेहार व पलामू जिला के सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ थाना क्षेत्र में घटी है. दिनदहाड़े इस प्रकार की लूटपाट और फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया. 

 

जानकारी के अनुसार जिले के बरवाडीह के मस्जिद मुहल्ला  निवासी शमा परवीन पलामू के हुटार पंचायत सचिवालय में ग्राहक सेवा केंद्र चलाती है. सोमवार की सुबह तकरीबन दस बजे वह अपने पति मो. इसराफिल अंसारी के साथ बाइक में सवार हो कर हुटार के लिए निकली थी. जैसे ही वे दोनों रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार बस स्टैंड पहुंचे तो दो बाइक सवार उनका पीछा करने लगे.

 

पहले तो उन लोगों ने दंपती को रुकने का इशारा किया, लेकिन किसी खतरा को भांप कर उन्होंनने अपनी बाइक नहीं रोकी. इसके बाद बाइक सवार ने उनका पीछा कर उनकी बाइक को धक्का  मार कर गिरा दिया और उनका बैग लूटने का प्रयास किया. लेकिन जब उन्होंरने बैग देने से इनकार कर दिया तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसमें शमा परवीन को दो गोलियां लग गई. जबकि एक गोली उसके पति के सिर को छू कर निकल गई.

 

महिला जब घायल हो गई तो अपराधी उससे बैग छीन कर फरार हो गए. बैग में तीन लाख रुपये नगद और एक लैपटॉप व अन्यक दस्तायवेज व जरूरी सामान थे. घटना की सूचना मिलने पर बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

 

यहां चिकित्सहक मंटू कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच अस्पताल, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. शमा परएवीन के पेट और पैर में गोली लगी है. पुलिस अपरधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चला रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही