Search

 
 
 

लातेहार : अपराधियो ने घर के बाहर खड़ी बाईक में लगाई आग

सदर थाना क्षेत्र के मुरूप गांव में शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी. इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी है.जानकारी के अनुसार मुरूप गांव राम प्रसाद के परिजन घर मे सोए थे और उनकी बाइक घर के बाहर लगी थी. इ
 

Latehar :  सदर थाना क्षेत्र के मुरूप गांव में शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी. इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी है.जानकारी के अनुसार मुरूप गांव राम प्रसाद के परिजन घर मे सोए थे और उनकी बाइक घर के बाहर लगी थी. इसी दौरान रात के तकरीबन तीन बाहर घर के बाहर कुछ जलने की बू आई.

 

इसके बाद घर के लोग जब बाहर देखा तो बाइक में आग लगी है. बाइक में आग लगी देख कर घर के लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी. राम प्रसाद के परिजनों ने बताया कि गांव वालो से कोई दुश्‍मनी नहीं है और ना ही किसी पर उन्‍हें कोई शक है. हालांकि यह घटना कैसे घटी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही