Search

 
 
 

लातेहार :  CWC ने बच्‍चों से की पूछताछ, आश्वस्त होने के बाद भेजा

रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्‍सप्रेस से एक अप्रैल की रात तकरीबन 8.45 बजे 24 बच्‍चों का समूह लातेहार रेलवे स्‍टेशन में उतरा. एक साथ इतनी संख्‍या में बच्‍चों को देखकर स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी.
 

Latehar :   रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्‍सप्रेस से एक अप्रैल की रात तकरीबन 8.45 बजे 24 बच्‍चों का समूह लातेहार रेलवे स्‍टेशन में उतरा. एक साथ इतनी संख्‍या में बच्‍चों को देखकर स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी.

 

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस रेलवे स्‍टेशन पहुंची और बच्‍चों से पूछताछ शुरू की. पुलिस ने सीडब्‍ल्‍यूसी की टीम को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही सीडब्‍ल्‍यूसी (बाल संरक्षण समिति) के सदस्‍य रेलवे स्‍टेशन पहुंचकर बच्‍चों से पूछताछ शुरू की.

 

बच्‍चों ने बताया कि वे सतबरवा के नूरिया रजबिया गोसिया महमुदुल उलन मदरसा (करमा) के बच्‍चे हैं और बिहार के किशनगंज से लौट रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि वे किशनगंज से ट्रेन से रांची पहुंचे और रांची से सासाराम इंटरसिटी ट्रेन पकड़कर लातेहार रेलवे स्‍टेशन में उतरे हैं.

 

सीडब्‍ल्‍यूसी के सदस्‍यों ने कई बच्‍चों के परिजनों से मोबाइल से बात की. जब वे पूरी तरह आश्वस्त हो गये तो उन्‍हें ऑटो से सतबरवा सुरक्षित भेजा गया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही