Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की भौतिक स्थिति, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था व रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने सोमवार को ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की भौतिक स्थिति, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था व रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की. साथ ही परिसर में सुरक्षा, बिजली व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, वहां तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं का मुआयना किया.


उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा बलों को ड्यूटी के प्रति सचेत व सक्रिय रहने की हिदायत दी. अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए. चुनाव से संबंधित सभी निर्देशों व मानकों का पालन पूरी तत्परता से करना आवश्यक है. मौके पर डीडीसी सैयद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, राजनीतिक दलों से कमलेश सिंह, मोहर यादव, मुंगेश्वर राम, आदित्य रंजन व अन्य मौजूद  थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही