Search

 
 
 

लातेहारः डीसी ने जन शिकायत निवारण में सुनीं लोगों की फरियाद, मिला आश्वासन

बरवाडीह प्रखंड के केचकी गांव के जयंत कुमार सिंह ने डीसी को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया. कहा कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और जीविकोपार्जन के लिए कोई साधन नहीं है.
 

Latehar : लातेहार उपायुक्ता कार्यालय में शुक्रवार को साप्ताीहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. इसमें डीसी  उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया. बरवाडीह प्रखंड के केचकी गांव के जयंत कुमार सिंह ने डीसी को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया. कहा कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और जीविकोपार्जन के लिए कोई साधन नहीं है. उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है. इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को राज्य सरकार की दिव्यांगजन कल्याण, स्वरोजगार या रोजगार सृजन से संबंधित योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया.


डीसी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिले के प्रत्येक पात्र लाभुक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाये. विशेषकर दिव्यांग, निर्धनों और जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. जन शिकायत निवारण में ज्यादातर आवेदन अतिक्रमण, जमीन अधिग्रहण व रोजगार के संबंध में आये. डीसी ने सभी लोगों की शिकायतों को सुनने के बाद शिकायतों की जांच करा  समाधान करने का आश्वाससन दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही