Search

 
 
 

लातेहारः डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिया समाधान का निर्देश

डीसी ने सभी लोगों से बारी-बारी से उनकी समस्याएं सुनीं. सभी आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने डीसी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं. डीसी ने सभी लोगों से बारी-बारी से उनकी समस्याएं सुनीं और आवेदन भी लिये. अश्वासन दिया कि जल्द जांच कराकर शिकायतों का समाधान किया जाएगा. उन्होंने सभी आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.


मनिका प्रखंड की दुन्दु पंचायत की रहने वाली बबीता देवी ने डीसी को आवेदन देकर कहा कि वह विकलांग है. पैदल चलने में कठिनाई होती है. वह एसएलआरएम केन्द्र में वर्कर के रूप में कार्यरत है. केन्द्र में कार्य के लिए आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उसकी शारीरिक स्थिति को ध्यान में रख बैटरी चलित गाड़ी उपलब्ध कराने का आग्रह किया. डीसी ने उसका आवेदन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए उन्हें महिला को बैटरी चलित गाड़ी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.


 जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि विवाद, रोजगार उपलब्ध कराने, चौकीदार में बहाली, मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का संचालन करने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने से संबंधित जुड़े आवेदन आए. डीसी ने सभी लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उनके आवेदन संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर समाधान की दिशा में कार्रवाई का आदेश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही