Search

 
 
 

लातेहार डीसी ने जन शिकायत निवारण में सुनीं लोगों की समस्याएं

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने जन शिकायत निवारण में उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं व जल्द जांच कराकर समाधान करने का अश्वासन दिया. मुख्य रूप से रोजगार, सहायता राशि, भूमि विवाद से जुड़े आवेदन आए.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने डीसी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा. डीसी ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं व जल्द जांच कराकर समाधान करने का अश्वासन दिया. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से रोजगार, सहायता राशि, भूमि विवाद से जुड़े आवेदन आए. डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर समस्याओं का समाधान जल्द करने का निर्देश दिया.


 ज्ञात हो कि डीसी के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है. ताकि लोगों को त्वरित राहत पहुंचाई जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही