Search

 
 
 

लातेहारः जन शिकायत निवारण में डीसी ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद

डीसी ने सभी लोगों से एक–एककर उनकी समस्याएं सुनीं व अश्वासन दिया कि जल्द जांच कराकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा. मनिका प्रखंड के हजारी भुइंया ने डीसी को आवेदन सौंपकर राशन कार्ड बनाने का आग्रह किया.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने साप्ताहिक जन शिकयत निवारण में मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखडों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने सभी लोगों से एक–एककर उनकी समस्याएं सुनीं व अश्वासन दिया कि जल्द जांच कराकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा.


मनिका प्रखंड के हजारी भुइंया ने डीसी को आवेदन सौंपकर राशन कार्ड बनाने का आग्रह किया. राशन कार्ड नहीं बनने से हो रही समस्याओं से डीसी को अवगत कराया. डीसी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, रेलवे लाइन में जमीन जाने के बाद नोटिस नहीं मिलने से जुड़े आवेदन आए. डीसीन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर समाधान जल्द से जल्द करें.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही