Search

 
 
 

लातेहार : DC-SP ने नीट परीक्षा केंद्र का किया न‍ि‍रीक्षण

लातेहार समेत झारखंड के सभी जिलों में मई में नीट–यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगा, परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने केंद्रीय विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.
 

Latehar :  लातेहार समेत झारखंड के सभी जिलों में मई में नीट–यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगा, परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने केंद्रीय विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. 

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा.

 

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही