Search

 
 
 

लातेहारः उप प्रमुख ने छात्रावास का किया निरीक्षण, मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप

बरवाडीह प्रखंड के उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्रावास में चल रहे मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया. इसे प्राक्कलन घोटाला बताया.
 
छात्रावास में चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लेने पहुंचे प्रखंड उप प्रमुख.

Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्रावास में चल रहे मरम्मत कार्य का बारीकी से मुआयना किया और निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया. इसे प्राक्कलन घोटाला बताया.


जायसवाल ने कहा कि  छात्रावास में मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक वहां योजना का बोर्ड नहीं लगाया गया है. मरम्मत कार्य करीब 44 लाख रुपये की लागत से हो रहा है, जबकि छात्रावास का निर्माण करीब 24 लाख रुपये में कराया गया था. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 20-22 लाख रुपये से इसकी रिपेयर करायी जा चुकी है.

 


इधर, जिला परिषद सदस्यर कन्हाई सिंह ने भी इसे प्राक्कलन घोटाला बताया. कहा कि एक ही छात्रावास की बार-बार मरम्मकत के नाम पर घोटाला किया जा रहा है.उन्हों ने इस मामले को दिशा की बैठक में उठाने की बात कही.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही