Search

 
 
 

लातेहार : उपायुक्त ने नीति आयोग के निर्धारित मानकों को लेकर की समीक्षा बैठक

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानक को लेकर जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.
 

Latehar : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानक को लेकर जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा हर माह आकांक्षी जिलों के संबंध में जारी किए जाने वाले आंकड़ों के आधार पर विभागवार चल रहे कार्यों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

 

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि नीति आयोग के तहत् किए जा रहे कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है. इसके लिए जिले के सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है. बैठक में जिले के विकास से संबंधित निर्धारित विभिन्न प्रक्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन, कौशल विकास के तहत जिला एवं प्रखंड में हुए कार्य प्रगति की बिदुवार समीक्षा की गई.

 

उपायुक्त ने प्रथम एएनसी चेक अप शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया. वहीं गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर ऐप में कुपोषित बच्चों का सही से डाटा एंट्री करने, कुपोषण को दूर करने के लिए मिलकर कार्य करने का निर्देश दिया.

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि नीति आयोग के द्वारा जो निर्धारित मानक है उसे पूरा करना सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, जेएसएलपीए समेत अन्य विभाग को संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले इसको लेकर बेहतर कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, संबंधित पदाधिकारी, पीरामल की टीम उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही