Search

 
 
 

Latehar Desk : अवैध लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन पंचायत स्थित केंदुआताड़ के पास एक पिकअप वैन से 14 पीस सखुआ के बोटे बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तस्करों में चंदन ठाकुर (चान्‍हो, रांची निवासी) और  साबेज अंसारी (मांडर, रांची निवासी) शामिल हैं.
 

Latehar :  चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन पंचायत स्थित केंदुआताड़ के पास एक पिकअप वैन से 14 पीस सखुआ के बोटे बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तस्करों में चंदन ठाकुर (चान्‍हो, रांची निवासी) और  साबेज अंसारी (मांडर, रांची निवासी) शामिल हैं. 

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि‍ एक पिकअप वैन में अवैध रूप से लकड़ी ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान केंदुआताड़ के पास से लकड़ियों से लदे एक पिकअप वैन को रोका गया. 

 

पुलिस ने जब उसमें लदे लकडि़यों के वैध कागजात की मांग की तो पिकअप चालक कोई कागजात प्रस्‍तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में चंदवा थाना में  थाना कांड संख्या 107/26 बीएनएस की धारा-303(2)/317/3(5) एवं 33/41/42/52 वन अधिनियम दर्ज किया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही