Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः रामनवमी पूजा महासमिति के अंतिम मंगलवारी जुलूस में शामिल हुए श्रद्धालु

लातेहार में निकले अंतिम मंगलवारी पर बाइक जुलूस निकाला गया. इसमें नगर पंचायत अध्यंक्ष महेश सिंह, उपाध्यमक्ष संतोष रंजन, महासमिति के अध्य)क्ष प्रभात कुमार के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार श्री रामनवमी पूजा महासमिति (मुख्यं अखाड़ा) की ओर से अंतिम मंगलवारी पर बाइक जुलूस निकाला गया. इसमें नगर पंचायत अध्यंक्ष महेश सिंह, उपाध्यमक्ष संतोष रंजन, महासमिति के अध्य)क्ष प्रभात कुमार के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

 


जुलूस मुख्य अखाड़ा से निकल कर शहर के मुख्यभ पथ होते हुए कीनामाड़ तक गया. इसके बाद बाइपास रोड होते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र पहुंचा. वहां से राजहार होते हुए वापस मुख्ये अखाड़ा आकर समाप्त हुआ. महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि रामनवमी के दिन 27 मार्च को दोपहर दो बजे से मुख्या अखाड़ा में कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके बाद शोभायात्रा निकाली जायेगी. रात आठ बजे से बाजारटांड़ में पुरस्कातर वितरण व कला कौशल प्रतियो‍गिता का आयोजन किया जायेगा. मौके पर महामंत्री राजन तिवारी, रंजीत कुमार, विशाल कुमार, गौरव दास, विवेक कुमार विशाल कुमार समेंत समिति के कई लोग मौजूद थे.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही