Search

 
 
 

लातेहार: ईंट भट्ठा कारोबार पर विवाद, SDO पर लगा आरोप, मानहानि केस की चेतावनी

जिले के महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) विपिन कुमार दुबे ने अपने पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है. उन्हों ने कहा कि वे अपने वकील के संपर्क में हैं और शीघ्र ही आरोप लगाने वाले पर मानहानि का दावा ठोकेंगे.
 

Latehar : जिले के महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) विपिन कुमार दुबे ने अपने पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है. उन्हों ने कहा कि वे अपने वकील के संपर्क में हैं और शीघ्र ही आरोप लगाने वाले पर मानहानि का दावा ठोकेंगे. दरअसल प्रखंड के सेमरबुढ़नी गांव के बलराम प्रसाद ने एसडीओ दुबे पर आरोप लगाया था कि उन्होंाने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर उनके बंगला ईंट भट्ठा सील किया है. 

 

बलराम प्रसाद का दावा है कि उनका यह ईंट भट्ठा व्यकक्तिगत उपयोग के लिए लगाया था. मंगलवार को अपने कार्यालय वेश्मा में आयोजित एक प्रेसवार्ता में SDO ने बताया कि बलराम प्रसाद का यह कहना कि ईंट भट्ठा व्य्क्तिगत प्रयोग का था, बिल्कुमल गलत है. उन्होंयने बताया कि प्रशासनिक जांच के बाद पता चला कि उनका यह ईंट भट्ठा व्यतक्तिगत नहीं बल्कि व्यलवसायिक उपयोग के लिए था, तभी से सील किया गया है. 

 

एसडीओ ने कहा कि  जांच में पता चला है कि बलराम प्रसाद ने ईंट सप्लाई के नाम पर कई ग्रामीणों से पैसे लिए थे. उनके खिलाफ पहले से ही कई शिकायतें और मामले दर्ज हैं. यह उनकी व्यावसायिक संलिप्तता की पुष्टि करते हैं. एसडीओ ने कहा कि प्रशासन बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध भट्ठों के खिलाफ अभियान चला रहा है.उन्होंचने कहा कि वे अपने वकील के संपर्क में है और शीघ्र ही बलराम प्रसाद पर मानहानि का दावा ठोकेंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही