Search

 
 
 

लातेहारः नशा के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम, जागरूकता रथ रवाना

डीसी ने कहा कि नशा व्यक्ति को न केवल शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से खोखला करती है, बल्कि यह परिवार और समाज को भी खोखला बनाता है.
 

Latehar : मादक पदार्थों के खिलाफ राज्य सरकार 10 से 26 जून तक प्रस्तावित राज्यव्यापी अभियान के तहत लातेहार जिला प्रशासन ने मुहिम शुरू कर दी है. डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को  समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में घूमकर लोगों को नशा के विरुद्ध जागरूक करेगा. डीसी ने कहा कि नशा न केवल शरीर को, बल्कि व्यक्ति के सपनों और उसके भविष्य को भी नष्ट कर देता है. नशे से ग्रसित बच्चों एवं नागरिकों में कई मानसिक व शारीरिक लक्षण देखने को मिलते हैं. डीसी ने जिले के लोगों से सरकार के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की. कहा कि नशा ऐसी बुराई है जो व्यक्ति को न केवल शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से खोखला करती है, बल्कि यह परिवार और समाज को भी खोखला बनाता है.

डीसी ने नशा से छुटकारा के लिए टोल फ्री नंबर 112, रांची स्थित रिनपास व केंद्रीय मनो चिकित्सा संस्थान एम्स देवघर में सपंर्क करने की अपील की. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए डारेक्टर प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम, गोपनीय पदाधिकारी श्रेयांस, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कच्छप व कार्यपालक अभियंता दीपक महतों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही