Search

 
 
 

लातेहारः जिला पुलिस के जवान ने लगाई फांसी

हवलदार संदीप टोप्पो की पोस्टिंग हाल में ही रांची के सुखदेव नगर थाना में हुई थी. छह नवंबर को वह अपने घर अक्सी आया था. परिवार के सदस्यों व पत्नी ने बताया कि संदीप टोप्पो की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसका इलाज चला रहा था.
 

Latehar : लातेहार जेले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अक्सी निवासी हवलदार संदीप टोप्पो ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार शाम की है. संदीप टोप्पो गांव के पतरूस टोप्पो का  पुत्र था. परिजन आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से उतार कर महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


 जानकारी के अनुसार, हवलदार संदीप टोप्पो की पोस्टिंग हाल में ही रांची के सुखदेव नगर थाना में हुई थी. छह नवंबर को वह अपने घर अक्सी आया था. परिवार के सदस्यों व पत्नी ने बताया कि संदीप टोप्पो की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसका इलाज चला रहा था. परिजनों के अनुसार, मानसिक स्थिति खराब होने के कारण ही उसने आत्महत्या की है. उसे एक बेटा बेटा है. सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. पत्नी व घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही