Search

 
 
 

संघर्ष से सशक्तिकरण तक की यात्रा, आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व व प्रेरणा का अवसरः CM

Ranchi: राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता के लिए संचालित प्रचार वाहनों के "फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम" का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
 

Ranchi: राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता के लिए संचालित प्रचार वाहनों के "फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम" का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

 
ये प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों एवं गांवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे. इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को राज्य के समेकित विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा. 


25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा 


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है. उन्होंने कहा कि जिस संकल्पना के साथ यह राज्य बना था, उसे और गति देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है. 
रजत जयंती के साथ ही हम सभी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाएंगे, जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है. 

 

झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्थानीय लोक-संस्कृति की झलक


कार्यक्रम के दौरान झारखंड की विविध संस्कृति, परंपरा और समृद्धि की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं. पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया. 


राज्य के कला, संस्कृति और लोकजीवन से जुड़े विभिन्न समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और एकता के संदेश को उजागर किया. इस मौके पर दुमका के संताली बैंड सहित स्थानीय लोककलाकारों ने सम्मोहक प्रस्तुति दी. 
इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी सहित जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही