Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डॉ अंबेडकर सामाजिक न्‍याय के पैरोकार थे: महेश सिंह

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर जिला मुख्‍यालय के अमवाटीकर मोड़ पर रविदास महासभा के तत्‍वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Advertisement
Advertisement

Latehar : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर जिला मुख्‍यालय के अमवाटीकर मोड़ पर रविदास महासभा के तत्‍वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन मौजूद थे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्‍यक्ष ने कहा क‍ि डॉ अंबेडकर सामाजिक न्‍याय के पैराकार थे.


 
उन्‍होंने समतामूलक समाज के निर्माण की परिकल्‍पना की थी. हमें उनके आदर्शों को अपनाकर उनके सपनों को पूरा करना है. उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि जब तक समाज में एकरूपता नहीं आयेगी, तब तक डॉ अंबेडकर का सपना पूरा नहीं होगा. कार्यक्रम के बाद प्रखंड अध्यक्ष बिरजू राम के नेतृत्‍व में एक शोभा यात्रा निकाली गयी. 

 

शोभा यात्रा अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई स्वामी विवेकानंद पार्क में बाबा साहब के प्रतिमा स्‍थल पहुंची. जहां बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो जैसे प्रेरणादायक नारों से वातावरण गूंज उठा. 

 

इस अवसर पर प्रवीण कुमार, नरेंद्र राम, उदित राम, राजू राम, धर्मेंद्र राम, कौशल कुमार, मिथिलेश कुमार, वीरेंद्र राम, रविशंकर राम, शंभू राम, गिरधारी राम, संतोष राम, परदेसी राम, दिलेश्वर राम, गणेश राम, कन्हाई राम, लालजी राम, संदीप कुमार, संतोष कुमार राम, सोनू कुमार सहित  डीही, पकरार, टेमकी, करमाही, होटवाग, परसही सहित लातेहार प्रखंड के सभी 18 पंचायतों से ग्रामीणों की भागीदारी रही.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही