Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जयंती पर याद किये गये डॉ भीमराव अंबेडकर, डीसी ने किया  माल्‍यापर्ण

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने विवेकानंद पार्क, चंदनदीह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर डीसी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने विवेकानंद पार्क, चंदनदीह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर डीसी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया.

 

उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया. उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में प्रेरित करते हैं.

 

उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में समरसता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि शिक्षा, जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान ही एक सशक्त और विकसित समाज की आधारशिला है.

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही