Search

 
 
 

Latehar News : 24 घंटे के बाद भी नहीं मिला दुर्गा मांझी का शव, गोताखोरों को बुलाने की मांग

महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रेंगाई पंचायत के काठो गांव स्थित तालाब में डूबे दुर्गा मांझी (60) का शव 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी महुआडांड़ पुलिस को दी है और शव को निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाने की मांग की है.
 

Latehar :  महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रेंगाई पंचायत के काठो गांव स्थित तालाब में डूबे दुर्गा मांझी (60) का शव 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी महुआडांड़ पुलिस को दी है और शव को निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाने की मांग की है. 

 

बता दें कि दुर्गा मांझी शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े 10 बजे गांव के अन्य लोगों के साथ तालाब में नहाने गये थे. नहाने के क्रम में वे गहरे पानी में डूबने लगे.

 

उनके साथ गये लोगों ने उन्‍हें बचाने की कोशिश की. लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके. इसके बाद इसकी जानकारी उनके परिजन व ग्रामीणों को दी गई. सूचना पाकर ग्रामीण तत्‍काल तालाब में पहुंचे और उनकी खोजबीन प्रारंभ की.

 

लेकिन तालाब गहरा होने और उसमें कीचड़ भरा होने के कारण कारण शव ढुंढ़ने में परेशानी हो रही है. 24 घंटा के बाद भी दुर्गा मांझी का शव बरामद नहीं किया जा सका है. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही