Search

 
 
 

Palamu News : डालसा की प्रभात फेरी, नशा मुक्ति व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर पलामू  (डालसा) की ओर से शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई. यह प्रभात फेरी 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत निकाली गई.
 

Palamu :   झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर पलामू  (डालसा) की ओर से शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई. यह प्रभात फेरी 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत निकाली गई.

 

पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी कोर्ट परिसर से शुरू होकर समाहरणालय तक गई. इसके बाद वापस कोर्ट कैंपस पहुंचकर समाप्त हुई.

 

इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर डायन-बिसाही, नशा मुक्ति, अंधविश्वास उन्मूलन और कानूनी जागरूकता से जुड़े नारे लगाए. 

 

डालसा सचिव राकेश रंजन ने बताया कि 90 दिवसीय अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी जानकारी पहुंचाना और उन्हें सशक्त बनाना है. यह अभियान जागरूकता, पहचान और सहायता के तीन चरणों में संचालित किया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध, नशा मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा.  राकेश रंजन नेआमजनों से कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क करने की अपील की. 

 

प्रभात फेरी में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, आयशा खान, सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम सुशीला सोरेंग और डालसा सचिव राकेश रंजन शामिल हुए.

 

इसके अलावा कई न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, कोर्ट कर्मी, पीएलवी और लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के सदस्य भी मौजूद रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही