Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्रशिक्षण शिविर में एकल अभियान के उद्देश्यों पर हुई चर्चा

सोमवार को जिला मुख्‍यालय के चंदनडीह स्थित एकल अभियान लातेहार अंचल के कार्यालय में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रथम चरण में दक्षिण झारखंड प्रशिक्षण प्रमुख अर्जुन सिंह ने एकल अभियान के उदेश्‍य व आचार्य तथा  कार्यकर्ता ऐप की जानकारी दी.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  सोमवार को जिला मुख्‍यालय के चंदनडीह स्थित एकल अभियान लातेहार अंचल के कार्यालय में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रथम चरण में दक्षिण झारखंड प्रशिक्षण प्रमुख अर्जुन सिंह ने एकल अभियान के उदेश्‍य व आचार्य तथा  कार्यकर्ता ऐप की जानकारी दी.उन्‍होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचमुखी आयाम के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा, अरोग शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, स्वाभिमान, जागरण शिक्षा संस्कार शिक्षा देने बच्चों को बेहतर बनाना ही एकल अभियान का उदेश्य है. निचले इकाई के बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनके सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए प्रेरित करना ही हमारा उदेश्य है. 

 

उन्‍होंने कार्यकर्ताओं का पंजीकरण और प्रोफाइल अपडेट करने की जानकारी दी. इसके अलावा दैनिक गतिविधियों की रिर्पोटिंग, प्रशिक्षण सामग्री और निर्देश प्राप्त करने तथा अभियान से जुड़ी नवीनतम जानकारी और सूचनाएं ऐप के माध्‍यम से देखने की जानकारी दी. आचार्यों को संबोधित करते श्री सिंह ने बताया कि आचार्य ऐप के माध्‍यम से गांवों शिक्षा और सेवा गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकता है.  मौके पर अंचल अभियान प्रमुख अवध किशोर यादव, अंचल कार्यालय प्रमुख राहुल कुमार, अंचल गति‍विध‍ि प्रमुख व सभी संच टोली के सदस्‍य मौजूद थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही