Search

 
 
 

लातेहारः भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर जोर

सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों व संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया.
 
सम्मेलन में भाग लेतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी.

Latehar : लातेहार के अंबा कोठी सामुदायिक भवन में बुधवार को जिला भाजपा महिला मोर्चा जन आक्रोश सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें पार्टी  नेताओं ने में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया. मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पणा सिंह की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में काफी संख्याि में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह शरीक हुईं.

 


सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों व संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया. सम्मेलन में पलामू प्रमंडल की प्रभारी कल्याणी पांडे, दिशा की पूर्व सदस्य रानी कुमारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह,  भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मंत्री आशा देवी, मुकेश पांडेय, पिंटू रजक, सुकन्या देवी, अंजू गुप्ता, बसंती देवी, नीलम देवी, मंजू देवी, सोनी देवी सहित बड़ी संख्या में मोर्चा की कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थीं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही