Search

 
 
 

बंदियों को रोजगार का प्रशिक्षण दें: लातेहार डीसी

डीसी संदीप कुमार ने कहा कि लातेहार जेल के बंदियों के पुनर्वास के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध कराना आवश्यवक है, ताकि रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर बन सकें.
 
लातेहार मंडल कारा का निरीक्षण करते डीसी संदीप कुमार व अन्य.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने लातेहार जेल के बंदियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि बंदियों के पुनर्वास के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध कराना आवश्यवक है, ताकि रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर बन सकें. डीसी बुधवार को मंडल कारा का निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.


उन्होंंने कारा में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. साथ ही बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली. सभी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया.  कहा कि बंदियों को सुधारात्मक वातावरण प्रदान करना आवश्यक है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें. उन्होंने महिला वार्ड का भी अवलोकन किया.  मौके पर लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सीओ नंद कुमार राम, बीडीओ मनोज तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 


इससे पहले डीसी ने लातेहार प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. अधिकारियों व कर्मियों की कार्यशौली में सुधार लाने और अनुशासन बनाये रखने की बात कही. कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय आने एवं जाने की हिदायत दी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही