Search

 
 
 

लातेहार : कर्मचारियों ने झारखंड सरकार के हृदय परिवर्तन के लिए दुआ की, 7 को करेंगे हवन

 
Latehar: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग), लातेहार ने अपनी मांगों को लेकर झारखंड सरकार का हृदय परिवर्तन करने को लेकर शनिवार को मस्जिदों में जाकर दुआ की. जिला अध्यक्ष सुरजा कुजूर ने कहा कि कर्मचारियों के पास अब कोई विकल्प नहीं रह गया है. वे झारखंड सरकार की हृदय परिवर्तन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए एक सप्ताह का हृदय परिवर्तन सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है. एक अगस्त को सरना स्थल व दो अगस्त को मस्जिद में प्रार्थना की गयी. तीन अगस्त को चर्च व गिरजाघर में प्रार्थना की गयी. जबकि पांच अगस्त को मंदिर में, छह अगस्त को गुरूद्वारा जाकर सरकार के ह्दय परिवर्तन के लिए प्रार्थना की जायेगी. सात अगस्त को हड़ताली कर्मचारी झारखंड सरकार के हृदय परिवर्तन के लिए हवन कार्यक्रम करेंगे. इसे भी पढ़ें - पूर्व">https://lagatar.in/hearing-on-the-bail-of-former-minister-alamgir-alam-will-be-held-on-august-7/">पूर्व

मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर 7 अगस्त को होगी सुनवाई

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर सचिव मनोज पासवान, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद कुमार, संरक्षक गोवर्धन राम, देवनाथ उरांव, आशीष कुमार, बृजकिशोर तिवारी, जयकुमार सिंह, विजय कुमार रजक, महेंद्र सिंह, पंकज शाहदेव, अशोक पासवान, अखिलेश टोप्पो, रामनरेश राम, पुष्पेंद्र पांडेय, अनिमेष कुमार समेत संघ के सभी कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - नालंदा:">https://lagatar.in/cm-nitish-inaugurated-the-bridge-in-dwarkabigha/">नालंदा:

सीएम नीतीश ने द्वारिकाबीघा में किया पुल का उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही