Search

 
 
 

लातेहार: मरम्मत के बाद भी केश्वर आहरा पीसीसी सड़क में पड़ी दरारें

 
Latehar: शहर के केश्वर आहरा बांध पीसीसी सड़क में दो माह में ही दरार आ गयी थी. बाद में नगर प्रशासक के निर्देश पर संवेदक द्वारा इसकी मरम्मत करायी गयी थी. लेकिन पीसीसी सड़क में फिर से दरार आ गयी है. बता दें कि नगर पंचायत द्वारा तकरीबन आठ लाख रूपये की लागत से इस पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है. संवेदक आफताब खुस्तर द्वारा उक्त पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है. आरोप है कि इस पीसीसी सड़क निर्माण योजना में प्रारंभ से ही अनियमितता बरती गयी है. पीसीसी की ढलाई किये जाने के बाद सड़क में सही ढंग से क्यूरिंग नहीं की गयी और इसका नतीजा यह हुआ कि सड़क में दरारें आ गयी. हालांकि नगर प्रशासक राजीव रंजन ने बताया कि सड़क को दुरूस्त करने का निर्देश संवेदक को दिया गया है. इसे भी पढ़ें -लोस">https://lagatar.in/big-action-by-eci-before-lok-sabha-elections-removal-of-home-secretary-of-six-states-including-jharkhand/">लोस

चुनाव से पहले ECI का बड़ा एक्शन, झारखंड समेत छह राज्यों के गृह सचिव को हटाया

सदर अस्पताल व समाहरणालय पहुंचने का शार्टकट रास्ता

बता दें कि यह पीसीसी पथ बाइपास चौक से बस स्टैंड, सदर अस्पताल, कोर्ट-कचहरी, डीसी ऑफिस और सब्जी मार्केट जाने का एक शॉर्ट-कट रास्ता है. इस पथ से हर दिन सैकड़ों छोटे वाहनों की आवाजाही होती है. लेकिन सड़क जर्जर होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. पब्लिक डिमांड पर इस सड़क को बनाया गया, लेकिन सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता के कारण सड़क में दरार पड़ गयी. इसे भी पढ़ें -SC">https://lagatar.in/sc-rejects-regular-bail-plea-of-satyendar-jain-asks-him-to-surrender-immediately/">SC

से सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज, तुरंत आत्मसमर्पण करने को कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही