Search

लातेहारः सरस्वती विद्या मंदिर में परीक्षा उत्सव का शुभारंभ

Latehar : लातेहार शहर के धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 10 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू हुई. इसका शभारंभ ‘परीक्षा उत्सव’ के रूप में किया गया. विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा के तनाव को दूर करने और विद्यार्थियों में उत्साह भरने के लिए इसे उत्सव की तरह आयोजित किया गया है. पहले दिन विद्यालय के मुख्य द्वार पर सभी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाकर किया गया.


इस पहल से विद्यार्थियों के चेहरे पर परीक्षा का तनाव तनिक भी नहीं दिखा और विद्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि परीक्षा को चुनौती की बजाय सीखने व आत्म-मूल्यांकन के अवसर के रूप में देखना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp