Search

 
 
 

झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त, प्रो. राजीव मनोहर बने DSPMU के VC

झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नये कुलपति नियुक्त किए गए है. इससे संबंधित अधिसूचना राजभवन की ओर से जारी कर दी गई है. लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रो. राजीव मनोहर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची का कुलपति बनाया गया है.
 

Ranchi :   झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है. इससे संबंधित अधिसूचना राजभवन की ओर से जारी कर दी गई है.

 

जारी आदेश के अनुसार,  प्रो. राजीव मनोहर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची का कुलपति बनाया गया है. वे वर्तमान में  लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं. 

 

वहीं डॉ. एला कुमार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है.  वह फिलहाल इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन (IGDTUW), दिल्ली में प्रोफेसर हैं.

 

इसके अलावा नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर (बिहार) में प्रोफेसर व डीन के पद पर कार्यरत अभय कुमार सिंह को झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (JSOU), रांची का कुलपति नियुक्त किया गया है.

 

अधिसूचना के अनुसार, तीनों कुलपति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम तीन वर्ष की अवधि तक या कुलाधिपति की इच्छा के अनुसार अपने पद पर कार्य करेंगे. साथ ही इन नियुक्तियों के लिए संबंधित संस्थानों से विजिलेंस क्लीयरेंस प्राप्त होना अनिवार्य होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही