Search

बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांस आपूर्ति का टेंडर निकला, वर्तमान सप्लायर फरार

Ranchi: झारखंड चिड़ियाघर प्राधिकरण ने भैंस के मांस के लिए टेंडर प्रकाशित किया है. मांस की आपूर्ति बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के मांसाहारी जानवरों के लिए की जानी है. इस चिड़ियाघर के लिए प्रति दिन 118.750 किलोग्राम बगैर हड्डी वाला और 30 किलोग्राम हड्डी वाले मांस की जरूरत बतायी गयी है. टेंडर में सफल उम्मीदवार को एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक मांस की आपूर्ति करना होगा.

 


चिड़ियाघर में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान भैंस के मांस की आपूर्ति करने वाला सप्लायर आजाद बस्ती मांसकांड में फरार चल रहा है. उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. लेकिन बाद में इस वापस ले लिया. 

 


उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में चिड़ियाघर में खालिद रजा नाम के व्यक्ति चिड़ियाघर में मांस सप्लाई करता था. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रकाशित टेंडर में सिर्फ दो ही व्यक्तियों द्वारा टेंडर डालने की वजह से टेंडर रद्द कर दिया गया था. साथ ही खालिद रजा नाम के व्यक्ति से ही मांस की आपूर्ति लेने का फैसला किया गया था.  अक्टूबर 2025 में आजाद बस्ती मांस कांड में पुलिस ने उसे अभियुक्त बनाया. इसके बाद से वह पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//