Search

 
 
 

एयरपोर्ट हत्याकांड में पुलिस के हाथ अबतक खाली, सिर्फ हो रहा जांच का दावा

Ranchi: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके में अपराधियों ने शनिवार की रात आठ बजकर तेइस मिनट पर होटल में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी थी. युवक का नाम मनीष गोप था. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैग्स्टर प्रिंस खान ने ली थी.
 

Ranchi: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके में अपराधियों ने शनिवार की रात आठ बजकर तेइस मिनट पर होटल में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी थी. युवक का नाम मनीष गोप था. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैग्स्टर प्रिंस खान ने ली थी. प्रिंस खान ने ऑडियो जारी कर कहा था कि इस बार गोली मारे हैं. अगली बार गोला बम मारेंगे. रंगदारी नहीं देने पर आगे भी कार्रवाई करेंगे. 

 


इस मामले की जानकारी रांची पुलिस को भी है. पुलिस को इस मामले की जानकारी पिछले साल दिसंबर माह से ही दी जा रही थी. हालांकि रांची पुलिस ने न तो पिछले साल के प्रिंस खान के धमकी देने के मामले को सुलझाया और इस हत्याकांड मामले में भी पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं. 

 

परिवार वालों को लगातार मिल रही हैं धमकियां


रांची पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए अपनी ओर से जांच कर रही है. लेकिन प्रिंस खान के द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं. बताया जाता है कि एक दिन पहले भी ऑडियो के जरिए प्रिंस खान ने पुष्कर महतो के धमकी दी है. 


बाइक सवार शूटर भागने में रहा सफल


बाइक सवार शूटर इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गया. वहीं पुलिस की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई. अपराधी बाइक से आया और होटल में घुसकर होटल संचालक के भाई मनीष गोप की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 


आपको बता दें कि यह वारदात जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था. जमीन विवाद पुष्कर महतो और पिंटू महतो से जुड़ा हुआ है. एयरपोर्ट थाना में इस वारदात के पहले चार लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया था. लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर बस मोबाइल को जब्त किया था. 


सिटी एसपी का बयान


इस मामले को लेकर रांची सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस को जो इनपुट मिल रहे हैं, उन सभी पर जांच की जा रही है. फिलहाल इस मामले में किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही