Search

 
 
 

सिमडेगाः  कई थाना प्रभारी बदले, नवीन कुमार ठेठईटांगर के नए थानेदार

ठेठईटांगर थाना में सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार नये थाना प्रभारी बनाये गये हैं. वहीं, बांसजोर थाना की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर दीपेश कुमार को दी गई है. कुरडेग थाना प्रभारी की जिम्मेवारी सब इंस्पेक्टर विनय कुमार को सौंपी गई है.
 
श्रीकांत एस खोटरे, सिमडेगा एसपी.

Simdega : सिमडेगा जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी ने कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. कई थानों में सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे संबंधित नोटिफिकेशन जिला पुलिस मुख्यालय ने जारी किया है.


जारी आदेश के अनुसार, ठेठईटांगर थाना में सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार नये थाना प्रभारी बनाये गये हैं. वहीं, बांसजोर थाना की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर दीपेश कुमार को दी गई है. कुरडेग थाना प्रभारी की जिम्मेवारी सब इंस्पेक्टर विनय कुमार को सौंपी गई है.


इसी तरह केरसई थाना में सब इंस्पेक्टर विनायक पांडेय को थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि मुफ्फसिल थाना की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार को सौंपी गई है. इसके अलावा गिरदा थाना में सब इंस्पेक्टर अभय कुमार को बतौर थाना प्रभारी पदस्थापित किया गया है.


एसपी द्वारा थाना प्रभारियों का तबादला जिले में कानून-व्यवस्था और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग व कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही