Search

 
 
 

रामगढ़ः श्रीराम पावर एंड स्टील में काम के दौरान ऊंचाई से गिरकर मजदूर घायल

आरोप है कि मजदूर विकास चौहान बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कंपनी में ऊंचाई पर काम कर रहा था. तभी अचानक उसका पैर फिसला और जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू मुरपा स्थित निजी कंपनी श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में काम के दौरान ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर विकास चौहान घायल हो गया. उसकी स्थिति गंभीर है. विकास चौहान (36 वर्ष) कंपनी में ठेकेदार राज चौहान के अधीन कार्यरत है.


आरोप है कि मजदूर विकास चौहान बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कंपनी में ऊंचाई पर काम कर रहा था. तभी अचानक उसका पैर फिसला और जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से रांची रोड स्थित होप अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर है. उसके दाहिने कंधे और बाईं तरफ छाती की हड्डी में फ्रैक्चर है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी में कुछ साल पहले र्व भी फर्नेस फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन सुरक्षा की अनदेखी कर रहा है. यहां कर्मचारियों को सुरक्षा पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए हैं. जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही