Search

 
 
 

Latehar : फादर मैकनामारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन

जिले के महुआडांड़ में फादर मैकनामारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जायेगा. यह प्रतियोगिता संत जोसेफ प्‍लस-टू उच्‍च  विद्यालय, महुआडांड़ परिसर में आयोजित होगी.
 
  • विजेता टीम  को मिलेगा 21 हजार नगद पुरस्‍कार 

Latehar : जिले के महुआडांड़ में फादर मैकनामारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जायेगा. यह प्रतियोगिता संत जोसेफ प्‍लस-टू उच्‍च  विद्यालय, महुआडांड़ परिसर में आयोजित होगी.यह प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में हॉकी खेल को बढ़ावा देने और उभरते खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है.

 

यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक प्रयास है. बता दें कि महुआडांड़ के कई हॉकी खिलाड़ी राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपना प्रदर्शन कर चुके हैं. प्रतियोगिता में पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 निर्धारित की गयी है. प्रवेश शुल्‍क मात्र 501 रूपया निर्धारित किया गया है. प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को 21 हजार व उप विेजेता टीम को 15 हजार रूपये नगद राशि व ट्राफी पुरस्‍कार मे दिया जायेगा.

 

प्रतियोगिता में भाग लेने या अन्‍य किसी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9430734310 व 9470366408 पर संपर्क किया जा सकता है. आयोजन समिति में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, फादर दिलीप एक्का, कांग्रेस आदिवासी जिलाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, युवा कांग्रेस स्पोर्ट्स प्रभारी शाहिद अख्तर, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज, कांग्रेस प्रखण्ड मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन आदि शामिल हैं. आयोजन समिति के सदस्‍यों ने बताया कि प्रतियोगिता प्रारंभ होने की तिथि टीमों का पंजीकरण होने के बाद तय किया जायेगा

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही