Search

 
 
 

लातेहार : तुबिद कोयला खदान सर्वे विवाद में ग्रामीणों पर रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

तुबिद कोल ब्लॉक सर्वे के दौरान उभरे विवाद में सर्वेयर पंकज चौधरी की ओर से लातेहार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें ग्रामीणों पर हथियार के साथ हंगामा करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है.
 

Ranchi : तुबिद कोल ब्लॉक सर्वे के दौरान उभरे विवाद में सर्वेयर पंकज चौधरी की ओर से लातेहार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें ग्रामीणों पर हथियार के साथ हंगामा करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है.

 

पंकज चौधरी की शिकायत पर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी (37/2026) में कहा गया है कि हरेंद्र उरांव और मनोज उरांव दूसरे चार-पांच लोगों के साथ हथियार से लैस होकर आये. ड्रोन का रिमोट छीन लिया और रंगदारी की मांग की.

 

यह भी कहा कि बिछिया चोंगरी चोला इलाके में काम करना है तो 10 लाख रुपये प्रति माह देना होगा. पिछले आठ महीने से कंपनी के लोगों द्वारा ठगा जा रहा है. यह कहते हुए कंट्रोलर और प्रिज्म लूट लिया और धमकाते हुए चले गये. सर्वे टीम के लोगों ने सामान देने का अनुरोध किया. लेकिन सामान नहीं दिया. जाते-जाते धमकी दे गये कि अगर पुलिस को रिपोर्ट किया तो जान मार देंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही