Search

 
 
 

रांची विवि ने जारी किया MBBS सेकेंड प्रोफेशनल परीक्षा कार्यक्रम, 14 मार्च से परीक्षा शुरू

रांची विश्वविद्यालय ने द्वितीय प्रोफेशनल MBBS वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं 14 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. सभी परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक ली जाएंगी.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने द्वितीय प्रोफेशनल MBBS वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं 14 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. सभी परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक ली जाएंगी. 

 

14 मार्च (शनिवार) को फार्माकोलॉजी पेपर-I से परीक्षा की शुरुआत होगी. इसके बाद 16 मार्च (सोमवार) को फार्माकोलॉजी पेपर-II, 18 मार्च (बुधवार) को पैथोलॉजी पेपर-I और 23 मार्च (सोमवार) को पैथोलॉजी पेपर-II की परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं 25 मार्च (बुधवार) को माइक्रोबायोलॉजी पेपर-I तथा 27 मार्च (शुक्रवार) को माइक्रोबायोलॉजी पेपर-II की परीक्षा ली जाएगी. 

 

इसमें रिम्स (RIMS), रांची के विद्यार्थी परीक्षा का केंद्र डोरंडा कॉलेज, रांची निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 तथा कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा. साथ ही परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अपने-अपने विभाग से भी कर लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही